न्यूज डेस्क: बिहार में शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक विभाग ने शिक्षक बहाली का शिड्यूल जारी कर दिया हैं। साथ ही साथ अभियर्थियों को कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए हैं।
खबर के अनुसार बिहार में शिक्षक बहाली के लिए काउंसलिंग 5 जुलाई से शुरू हो जाएगी। वहीं जिन इलाकों में दिव्यांग अभ्यर्थियों के आवेदन नहीं मिले हैं वहां 2 से 8 अगस्त तक काउंसिलिंग होगी। अभियार्थी अपनी शिड्यूल के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
बता दें की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया ओपन कैंप में होगी। सरकारी आदेश के मुताबिक एक अभ्यर्थी एक ही जगह काउंसिलिंग में शामिल होंगे। उन्हें काउंसिलिंग के दौरान सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। इसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इन दस्तावेजों की होगी ज़रुरत : काउंसिलिंग के दौरान मैट्रिक, इंटर व स्नातक का अंक व प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, शिक्षक प्रशिक्षण का अंक व प्रमाण पत्र, टीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र मांगे जाएंगे। अभियार्थी अपना प्रमाण पत्र सही कर लें।

0 comments:
Post a Comment