पटना-बक्सर-नालंदा समेत कई जिलों में बाढ़ का कहर

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण पटना-बक्सर-नालंदा समेत राज्य के कई जिलों में बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं।

खबर के मुताबिक बक्सर से लेकर पटना तक गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसके कारण बक्सर जिले के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया हैं तो वहीं पटना के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं। साथ ही साथ राजधानी पटना पर भी बाढ़ का खतरा मडरा रहा हैं।

बता दें की नालंदा में बहने वाली लोकायन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे इस जिले में भी बाढ़ का खतरा मडराने लगा हैं। वहीं  समस्तीपुर में लगातार बारिश से बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी काफी वृद्धि देखने को मिल रही हैं।

पटना में गंगा गांधी घाट के अंदर  खतरे के निशान से 85 सेंटीमीटर ऊपर है। जबकि दीघा में गंगा खतरे के निशान से 27 मीटर ऊपर हैं। इससे पटना के हालात बिगड़ रहे हैं। हालांकि जिला प्रसाशन सतर्क हैं। वहीं कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण खगड़िया और कटिहार की स्थिति भी बिगड़ सकती है।

0 comments:

Post a Comment