बिहार के 10 जिलों में बाढ़ का बढ़ा खतरा, सरकार अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के 10 जिलों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मडराने लगा हैं। नेपाल से निकलने वाली ज्यादातर नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही हैं। जिसे देखते हुए सरकार अलर्ट हैं।

खबर के अनुसार बाढ़ के इस संकट से निपटने के लिए नीतीश सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिया हैं। साथ ही साथ उन्हें अलर्ट रहने को कहा गया हैं ताकि बाढ़ से लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना ना पड़ें। 

आपको बता दें की उत्तर बिहार के साथ कोसी क्षेत्र में बाढ़ का संकट फिर गहराता जा रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में भी बक्सर से भागलपुर तक एक बार से उफान आने लगा है। जिसके कारण यहां भी बाढ़ की स्थिति उत्पन हो सकती हैं।

गंडक नदी भी गोपालगंज में 142 और मुजफ्फरपुर में 54 सेमी ऊपर है। इन जिलों में भी बाढ़ आ सकती हैं। जबकि कटिहार में कोसी नदी लाल निशान से 70 सेमी ऊपर है। वहीं कोसी नदी खगड़िया में लाल निशान से पौने दो मीटर ऊपर बह रही है। 

0 comments:

Post a Comment