खबर के अनुसार सेंचुरियन टेस्ट में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी को चुना। ओपनिंग करने वाले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े। हालांकि मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद बल्लेबाजी करने वाले पुजारा शून्य पर आउट हो गए। फिर विराट कोहली भी 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे 40 रन पर नाबाद हैं। इस पारी में सबसे अच्छी बात यह है की टीम इंडिया अभी फिलहाल मजबूत स्थिति में हैं।
खेल जानकारों की मानें तो इस मैच में केएल राहुल ने सभी को अपनी बल्लेबाजी से आकर्षित किया हैं। राहुल के पास आज दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका हैं। राहुल ऐसा कर सकते हैं। क्यों की इस पारी में उन्होंने बेहतरीन ढंग से बल्लेबाजी की हैं।
0 comments:
Post a Comment