रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो में निकाले जमीन का नया रसीद, ये है तरीका

न्यूज डेस्क: रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो सहित झारखंड के किसी भी जिले में रहने वाले लोग ऑनलाइन के द्वारा अपने जमीन का नया रसीद निकाल सकते हैं। साथ ही साथ अपने जमीन का लगान भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको झारखंड सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करना होगा।

रांची, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो में निकाले जमीन का नया रसीद, ये है तरीका?

1 .जमीन का नया रसीद निकालने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jharbhumi.nic.in पर विजिट करना होगा। 

2 .आधिकारिक वेबसाइट jharbhumi.nic.in पर जानें के बाद आपको Online Lagan वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

3 .इसके बाद रजिस्टर देखें, बकाया देखें, बिजली भुगतान देखें, ऑनलाइन भुगतान करें का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें से आप ऑनलाइन भुकतान करें पर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद आप हल्का का नाम, अपना नाम, मौजा का नाम, आप यहां से जमीन का वर्तमान भाग,  रैयत  का नाम,  पृष्ठ संख्या, प्लाट का नाम, खाता नंबर डालकर सब्मिट करें। 

5 .अब आप ऑनलाइन के द्वारा जमीन के लगान को भरे और जमीन का नया रसीद डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment