स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दरभंगा में कोरोना के एक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि मुजफ्फरपुर, किशनगंज और वैशाली में भी कोरोना के एक-एक नए संक्रमित मरीजों की पहचान हुई हैं। इसतरह से राज्य में कोरोना के 35 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
वहीं विगत 24 घंटे में कुल 1,66,673 सैम्पल की कोरोना जांच हुई है। जिसमे चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं। जबकि पहले से कोरोना संक्रमित सात मरीज स्वास्थ्य भी हुए हैं। इसतरह से सूबे में कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 7,16,524 पहुंच गया हैं।
आपको बता दें की राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हुआ हैं। वहीं दुनिया के कई देशों में कोरोना के नए वेरियंट मिलने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। ऐसे में बिहार के लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि इस समस्या से बचा जा सकें।
0 comments:
Post a Comment