दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल में LPG सिलेंडर 100 रुपये महंगा, जानिए नया रेट

न्यूज डेस्क:  तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम तय कर दिए हैं। जिससे लोगों को एकबार फिर झटका लगा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 100 रुपये की वृद्धि कर दी हैं। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगे हो गए हैं। आपको बता दें की तेल कंपनियों ने पिछले महीने ही इसके दामों में 266 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी, अब इसमें 100 रुपये की वृद्धि की गई है। 

दिल्ली, गुरुग्राम, लखनऊ, पटना, भोपाल में LPG सिलेंडर 100 रुपये महंगा, जानिए नया रेट?

दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट : 2101 रुपया (19 kg)

गुरुग्राम में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट: 2108 रुपया (19 kg)

लखनऊ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट: 2216 रुपया (19 kg)

पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट: 2321 रुपया (19 kg)

भोपाल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का नया रेट: 2130 रुपया (19 kg)

ऐसे पता करें दाम : अगर आप अपने शहर के LPG सिलेंडर का दाम जानना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice पर जा कर सिलेंडर का रेट जान सकते हैं।  

0 comments:

Post a Comment