खबर के अनुसार इंडिगो ने देवघर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने से पहले ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके लिए विमान का किराया 3231 रुपया निर्धारित किया गया हैं। यात्रीगण इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।
बता दें की देवघर एयरपोर्ट विमान सेवा के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 12 जुलाई को पीएम मोदी के द्वारा इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जायेगा। इसके बाद यहां से विमान का संचालन शुरू किया जायेगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार देवघर से कोलकाता और कोलकाता से देवघर की फ्लाइट 76 सीटर की ही रहेगी। इसकी टिकट बुकिंग की जा रही हैं। वहीं 25 जुलाई से देवघर से दिल्ली और दिल्ली से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू होगी। मुंबई, बेंगलुरु के लिए भी जल्द ही विमान सेवा बहाल किया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment