दिल्ली में खुलेंगे महिला मोहल्ला क्लिनिक, मिलेगी कई सुविधाएं

न्यूज डेस्क: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली की केजरीवाल सरकार महिलाओं के लिए महिला मोहल्ला क्लिनिक खोलने जा रही हैं। इसकी जानकारी खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी हैं। 

खबर के अनुसार सबसे पहले दिल्ली में 10 मोहल्ला क्लिनिक खोले जाएंगे। इसके बाद पहले चरण में करीब 100 मोहल्ला क्लिनिक स्थापित होंगे। इस मोहल्ला क्लिनिक में महिलाओं को सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जायेगा।

बता दें की इस मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर से लेकर सभी तरह के स्टाफ महिलाएं होगी। इससे महिलाओं को अपनी बीमारियों के इलाज कराने में किसी तरह की परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। यहां टीबी, डिप्थीरिया, हेपेटाइटिस के खिलाफ टीकाकरण भी किया जायेगा।

इस मोहल्ला क्लिनिक में एनीमिया प्रोफाइल, सर्वाइकल कैंसर की जांच, अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन, थायराइड, वीडीआरएल, एचआईवी की जांच, गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच और परिवार नियोजन से संबंधित सेवाएं व काउंसलिंग की सुविधा मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment