खबर के अनुसार बिहार के अलग-अलग जिलों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशकों के खाली पड़े 6020 पद जल्द से जल्द भरे जाएंगे। कुछ दिन पहले ही इन पदों पर भर्ती को लेकर विभाग ने सभी जिलों से रिक्तियों का ब्यौरा मांगा था।
आपको बता दें की प्राथमिक शिक्षा निदेशक की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक राज्य में कुल 6020 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती को लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। नोटिश जारी होने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी।
किन जिलों में कितने पद खाली।
अररिया में 154 , अरवल में 52, औरंगाबाद में 195 पद खाली हैं।
बांका में 171, बेगूसराय में 138, भागलपुर और भोजपुर में 159 पद खाली हैं।
जमुई में 185 , जहानाबाद में 71, कैमूर में 78, कटिहार में 172, खगड़िया में 114 पद खाली हैं।
मुजफ्फरपुर में 291, नालंदा में 154, नवादा में 141, पटना में 219, पूर्णिया में 205 पद खाली हैं।
रोहतास में 93, सहरसा में 114, समस्तीपुर में 232, सारण में 218, शेखपुरा में 53 पद खाली हैं।
किशनगंज में 131, लखीसराय में 67, मधेपुरा में 143, मधुबनी में 240, मुंगेर में 94 पद खाली हैं।
बक्सर में 72, दरभंगा में 215, पूर्वी चंपारण में 344, गया में 255, गोपालगंज में 117 पद खाली हैं।
शिवहर में 50, सीतामढ़ी में 221, सीवान में 146, सुपौल में 143, वैशाली में 226 और पश्चिमी चंपारण में 188 पद खाली हैं।
0 comments:
Post a Comment