शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सारे दुख होंगे दूर

धर्म डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन शनिदेव की आराधना करना लाभकारी माना जाता हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी ना हो या फिर शनिदोष बना हो तो ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। 

शनि को प्रसन्न करने के लिए शनि के मंत्रों का खास महत्व है। शनिवार के दिन शनि मंत्र के जाप करने से इंसान को शनिदोष से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही साथ जीवन के हर कार्य में सफलता हासिल होती हैं और जीवन में सुख, समृद्धि आती हैं। 

दरअसल शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता हैं। शनिदेव की पूजा करने से इंसान को शनि की साढ़ेसाती से भी मुक्ति मिलती हैं। साथ ही साथ इंसान को मेहनत का फल प्राप्त होता हैं और जीवन में हमेशा खुशहाली बनी रहती हैं।

शनिवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, सारे दुख होंगे दूर?

1 .ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव का एकाक्षरी मंत्र

ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

2 .अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।

दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।

गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।

आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

ऐसे करें मंत्र जाप : सुख और सफल जीवन के लिए आप शनिवार के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद शनिदेव को सच्चे मन से याद करें और उनके इन मंत्रों का जाप करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और जीवन के सारे दुख दूर होंगे।

0 comments:

Post a Comment