खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर बरेली, अयोध्या, आगरा, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद और शाहजहांपुर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया हैं। इन जिलों में ठंड के प्रकोप बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं।
आपको बता दें की पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी से उत्तर प्रदेश ठंड की चपेट में आ रहा हैं। आने वाले कुछ दिनों में यहां के तापमान और कम होगा। साथ ही साथ लोगों को कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी और ठिठुरन का सामना करना पड़ेगा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंडी हवाओं के प्रभाव में वृद्धि होगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में लोगों को ठंड से सावधान रहने की ज़रूरत हैं।
बरेली-आगरा समेत 7 जिलों में कोल्ड डे?
बरेली में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस।
अयोध्या में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस,
शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस।
मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस।
आगरा में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस।
बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस।
मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस।
0 comments:
Post a Comment