एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में चार नस्ल की गाय सबसे ज्यादा दूध देने के लिए जानी जाती हैं। इसलिए अगर आप डेरी फार्मिंग (Dairy Farming) का बिजनेस शुरू करने वाले हैं तो आप अपने फार्म में इन गायों को रख सकते हैं।
ये हैं सबसे ज्यादा दूध देने वाली गाय की 4 नस्लें
गिर गाय : गुजरात के गिर जंगलों में पाई जाने वाली गिर नस्ल की गाय सबसे ज्यादा दूध देती हैं। यह गे एक दिन में लगभग 50 से 80 लीटर तक दूध दे सकती है।
साहिवाल गाय : डेयरी फार्मिंग के लिए साहीवाल गाय काफी अच्छा माना जाता हैं। यह गे रोजाना 10-20 लीटर से ज्यादा दूध देने की क्षमता रखती है। सबसे बड़ी बात यह है की यह गाय 10 महीने तक दूध देती है।
राठी गाय : यह गाय एक दिन में 15 लीटर तक दूध देती है। डेयरी फार्मिंग के लिए राठी गाय भी काफी अच्छा माना जाता हैं। इस गाय की प्रजाति राजस्थान में पाई जाती हैं।
लाल सिंधी गाय: बता दें की सिंध क्षेत्र में पाए जाने की वजह से इस नस्ल की गायों को लाल सिंधी गाय कहते है। इस नस्ल की गाय प्रतिदिन 10-20 लीटर दूध देती हैं।
0 comments:
Post a Comment