बर्फीली ठंड ने दी दस्तक, लखनऊ-अयोध्या-बाराबंकी में कड़ाके की सर्दी

न्यूज डेस्क : उत्तर प्रदेश में बर्फीली ठंड ने दस्तक दे दी हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी से लखनऊ-अयोध्या-बाराबंकी समेत कई जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं। जिससे लोगों को परेशानी बढ़ गई हैं। 

खबर के अनुसार बर्फीली हवाओं के प्रभाव से पिछले 24 घंटे में यूपी के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम पारे में भारी गिरावट आई हैं। अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4.5 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। 

आपको बता दें की प्रदेश के कई जिलों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण यहां के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। जिससे यूपी के कई जिलों में ठंड बढ़ गई हैं। साथ ही साथ सुबह के समय घना कोहरा भी दिखाई दे रहा हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 31 दिसंबर के बाद प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती हैं। इससे लोगों को और अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को ठंड के साथ साथ घने कोहरे से बचने की अपील की गई हैं। 

इन जिलों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

अयोध्या में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस

अमेठी के फुर्सतगंज में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ, 

बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 6.4  डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया हैं।

बहराइच में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

गोंडा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

0 comments:

Post a Comment