महिलाएं हर साल जरूर करवाएं ये 5 टेस्ट?
थायराइड टेस्ट : अगर किसी महिला के शरीर का वजन अचानक से बढ़ रहा हैं तो उसे थायराइड टेस्ट जरूर करानी चाहिए। क्यों की थायराइड की वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियां होती हैं और मां बनने में दिक्कत आने लगती हैं।
ब्लड टेस्ट : महिलाओं को हर साल अपना ब्लड टेस्ट करानी चाहिए। क्यों की रूटीन ब्लड टेस्ट संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने में मदद करता हैं। इससे ब्लड प्रेशर, एनीमिया, ब्लड शुगर आदि की जानकारी मिलती हैं।
मैमोग्राम : आपको बता दें की मैमोग्राम स्तन कैंसर के लक्षणों का पता लगाने में मदद करता है। अगर किसी महिला के ब्रेस्ट में गांठ, पेन आदि की समस्या हो तो ये टेस्ट आवश्य कराएं।
बोन डेंसिटी टेस्ट : आज के समय में कई महिलाओं को कमर, पीठ समेत शरीर के कई अंगों की हड्डियों में दर्द की समस्या रहती हैं। इस समस्या की जानकारी के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट कराया जाता हैं।
पैल्विक टेस्ट : एक महिला के प्रजनन अंगों की जांच के लिए पैल्विक टेस्ट किया जाता है। इससे गर्भाशय की स्थिति और उसमे उत्पन होने वाली परेशानियों जैसे कैंसर, संक्रमण आदि की जांच होती हैं।
0 comments:
Post a Comment