दिल्ली, पुणे, मुंबई समेत 20 रूट्स की फ्लाइट टिकट हो गई सस्ती

न्यूज डेस्क: फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ईंधन की कीमतों में गिरावट होने से दिल्ली, पुणे, मुंबई समेत 20 रूट्स की फ्लाइट टिकट सस्ती हो गयी हैं। इससे आम आदमी को फायदा होगा। 

खबर के अनुसार देश के 20 रूट्स पर दो महीने की आगे की हवाई टिकट बुकिंग की दर में 24 फीसदी तक की गिरावट आई है। यानि की अगर आप दो महीने आगे की टिकट लेते हैं तो आपको हवाई टिकट में 24 फीसदी का फायदा होगा।

हालांकि सात दिन बाद की फ्लाइट टिकट बुक करते हैं तो इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। जानकारों की मानें तो ईंधन के दाम में कमी आई हैं। जिसके कारण एयरलाइंस कंपनियां इसका लाभ अपने उपभोक्ताओं को दे सकती हैं। 

इन पांच रूट्स पर सबसे सस्ता हुआ फ्लाइट टिकट : पुणे- दिल्ली, दिल्ली- कोलकाता, दिल्ली- पटना, मुंबई- कोलकाता, पटना- दिल्ली आदि।

हवाई ईंधन का दाम। 

दिल्ली में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 117,587.64 रुपये। 

कोलकाता में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 124,359.83 रुपये। 

मुंबई में एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 116,505.24 रुपये। 

 चेन्नई एक किलोलीटर हवाई ईंधन का दाम 122,220.59 रुपये।

0 comments:

Post a Comment