IPL 2023 : ये हैं दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

खेल समाचार : आईपीएल 2023 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने पांच खिलाड़ियों को ख़रीदा हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं। जिससे दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित नजर आ रही हैं। 

खबर के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार को सबसे ज्यादा 5.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ख़रीदा हैं। जबकि मनीष पांडे को 2.40 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल किया गया हैं। वहीं रिले रोसौव को दिल्ली ने 4.60 करोड़ रुपये में ख़रीदा हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल ऑक्शन 2023 में विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट को 2 करोड़ रुपये में ख़रीदा हैं। जबकि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को 50 लाख रुपये देकर टीम में शामिल किया गया हैं। इसतरह से दिल्ली ने आईपीएल ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूत करने की कोशिश की हैं। 

ये हैं दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम : ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर,  पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, मिचेल मार्श, मनीष पांडे,सरफराज खान, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नार्किया,लुंगी एनगिडी,  फिल साल्ट, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, यश ढुल, ललित यादव, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, प्रवीण दुबे और विक्की ओस्तवाल, मुकेश कुमार, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद और ईशांत शर्मा।

0 comments:

Post a Comment