गया, भागलपुर, बांका समेत 10 जिलों में सबसे ज्यादा ठंड

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के गया, भागलपुर, बांका समेत 10 जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर गया बिहार में सबसे ठंडा जिला रहा। गया में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रिकॉड किया गया हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भागलपुर जिला रहा, भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया हैं। 

आपको बता दें की पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से बिहार में भी ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। इससे कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। इससे लोगों को ठंड और कनकनी का भी सामना करना पड़ रहा हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल के अवसर पर राज्य के कई जिलों का पारा निचे आएगा। इससे ठंड में और भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। वहीं राज्य के कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरा भी दिखाई देगा। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

गया, भागलपुर, बांका समेत 10 जिलों में सबसे ज्यादा ठंड?

गया में न्यूनतम तापमान : 5.7 डिग्री

भागलपुर में न्यूनतम तापमान : 6 डिग्री। 

बांका में न्यूनतम तापमान : 7.5 डिग्री। 

औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान : 7.9 डिग्री। 

अररिया में न्यूनतम तापमान : 8 डिग्री। 

बेगूसराय में न्यूनतम तापमान : 8.2 डिग्री। 

नवादा में न्यूनतम तापमान : 8.5 डिग्री। 

किशनगंज में न्यूनतम तापमान : 8.5 डिग्री। 

खगड़िया में न्यूनतम तापमान : 9.5 डिग्री। 

शेखपुरा में न्यूनतम तापमान : 10 डिग्री। 

0 comments:

Post a Comment