खबर के अनुसार NPCI ने अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में रह रहे भारतीय को यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के जरिये पैसे भेजने की अनुमति दी है।
बता दें की भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के इस फैसले से लाखों भारतीय को फायदा होगा और वो आसानी से पैसों का ट्रांसफर कर सकेंगे। वहीं जिन प्रवासियों के पास एनआरई, एनआरओ खाते हैं, उन्हें भी अपने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल नंबर से यूपीआई के जरिये पैसे भेजने की सुविधा मिलेगी।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने जानकारी देते हुए कहा है कि शुरुआती समय में हम इन 10 देशों के कोड वाले मोबाइल नंबरों से लेन-देन की सुविधा देंगे। इसके बाद बहुत जल्द अन्य देशों के लिए भी इस सुविधा को शुरू किया जायेगा।
10 देशों में रहने वाले लोग भारतीय UPI से भेज सकते हैं पैसा?
अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, हांगकांग, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन।
.png)
0 comments:
Post a Comment