यूपी के कई हिस्सों में होगी, बारिश, मऊ-बलिया-गोंडा समेत 24 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना हैं। जिससे यहां ठंड में बढ़ोत्तरी होगी, इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं। 

वहीं मौसम विभाग ने मऊ-बलिया-गोंडा समेत 24 जिलों में शीतलहरी और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं और वाहन चलाने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया हैं। 

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के मऊ, बलिया, गोंडा, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी,  अयोध्या, अंबेडकर नगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी में घने कोहरे की संभावना हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदा बांदी होने की आशंका हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इससे इन जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना हैं।

0 comments:

Post a Comment