बिहार के इन 10 जिलों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस-वे

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए केंद्र सरकार ने गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मंजूरी दे दी हैं। 

खबर के अनुसार गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे का निर्माण इसी साल से शुरू हो जायेगा। इसको लेकर कई इलाकों में जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा हैं। सबसे बड़ी बात यह है की इसमें छह और आठ लेन होंगे और एक्सप्रेस-वे का संपूर्ण हिस्सा ग्रीनफील्ड होगा। 

यह एक्सप्रेस-वे बिहार में 10 जिलों से होते हुए गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे में गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा सहरसा और मधेपुरा जिलों को भी शामिल किया जा सकता हैं।

बता दें की गोरखपुर से सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश से निकल कर बिहार होते हुए सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा। इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 600 किमी है। इसके निर्माण से बिहार के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा और इससे लोगों का आवागवन भी सुगम हो जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment