कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन रद्द

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

खबर के अनुसार अंबाला के साहनेवाल में यार्ड रिमाडलिंग के चलते पंजाब रूट की चार जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इस रूट पर 16 जनवरी से 23 जनवरी तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसको लेकर आदेश जारी किये गए हैं। 

आपको बता दें की इस रूट पर कई ट्रेनों का परिचालन कुछ देर रोककर किया जायेगा। वहीं कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किये जाएंगे। इसलिए अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक कर लें। 

इन ट्रेनों का परिचालन रद्द।

ट्रेन नंबर 22445 : कानपुर-अमृतसर सुपरफास्ट ट्रेन 16 और 23 जनवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 22446 : अमृतसर-कानपुर सुपरफास्ट ट्रेन 17 और 24 जनवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 04651 : जयनगर-अमृतसर क्लोन ट्रेन 15, 17, 20, 22 और 24 जनवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन नंबर 04652 : अमृतसर-जयनगर क्लोन ट्रेन 15, 18, 20, 22 और 25 जनवरी को रद्द रहेगी।  

ट्रेन नंबर 04653 : कर्मभूमि एक्सप्रेस हमसफर 20 जनवरी को रद्द रहेगी। 

ट्रेन संख्या 04654 : कर्मभूमि एक्सप्रेस हमसफर 18 जनवरी को रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment