बिहार में 11 इंजीनियर निलंबित, मचा हड़कंप

पटना : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सड़क निर्माण में हेराफेरी करने पर 11 इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया हैं। इसको लेकर विभाग के द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिससे हड़कंप मच गया हैं। 

खबर के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग ने सड़क निर्माण की गुणवता में कमी और अनियमितता पाए जाने पर एई (सहायक अभियंता), जेई (कनीय अभियंता ) और कार्यपालक अभियंता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हे निलंबित कर दिया हैं। 

आपको बता दें की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन/अनुरक्षण पथों की जांच में अनियमितता और कई तरह की त्रुटि पाए जाने पर विभाग के द्वारा ये कार्रवाई की गई हैं। विभाग ने जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ये फैसला लिया हैं।

बिहार में 11 इंजीनियर निलंबित?

दाउदनगर कार्य प्रमंडल के दो कनीय अभियंता को निलंबित किया गया है। 

औरंगाबाद कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। 

औरंगाबाद कार्य प्रमंडल के तीन सहायक अभियंता और तीन कनीय अभियंता को निलंबित किया गया है। 

मोहनियां कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है और तीन कनीय अभियंता को निलंबित किया गया है। 

0 comments:

Post a Comment