पटना-भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 4 शहरों में Airtel 5G सर्विस

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना-भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 4 शहरों में Airtel 5G सर्विस शुरू हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद एयरटेल के द्वारा दी गई हैं।

खबर के अनुसार एयरटेल ने शुक्रवार को बिहार के भागलपुर, मुजफ्फरपुर और बोधगया में अपनी अत्याधुनिक 5जी सेवाओं के शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले बिहार की राजधानी पटना में एयरटेल के द्वारा 5G सर्विस को उपलब्ध कराया गया था। 

आपको बता दें की अब बिहार के इन चार शहरों में रहने वाले लोग एयरटेल 5G सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं चरणबद्ध तरीके से ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर एयरटेल के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। 

मुजफ्फरपुर के इन इलाकों में एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी।

जुरन छपरा, रामदयालु, एमआईटी, बैरिया, सुतापट्टी, छाता चौक, गोबरशाही, खबरा, मिठनपुरा, मोतीझील, ब्रह्मपुरा, एसकेएमसीएच, चक्कर मैदान। 

बोध गया के इन इलाकों में एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी।

पचहटी, रॉयल रेजिडेंसी, बोधगया अस्पताल, दोमुहान रोड, कालचक्र मैदान, महाबोधि मंदिर। 

भागलपुर के इन इलाकों में एयरटेल की 5G सर्विस मिलेगी।

एसएम कॉलेज, तिलकामांझी चौक, उर्दू बाजार, कचहरी चौक, खलीफाबाद चौक, सराय, यूनिवर्सिटी रोड, नाथ नगर।

0 comments:

Post a Comment