14 जनवरी को खत्म होगा खरमास,15 से शुरू होगा विवाह-लगन

PATNA : शादी विवाह की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। पंचांग के अनुसार 14 जनवरी को खरमास खत्म हो रहा हैं। खरमास के खत्म होने के बाद 15 जनवरी से विवाह-लगन शुरू हो जायेगा और एकबार फिर से सहनाई बजने लगेगी।

बता दें की 14 जनवरी शनिवार की देर रात 2.53 बजे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही विवाह के मुहूर्त प्रारम्भ हो जाएंगे। इसके बाद आप अपने घरों में मांगलिक कार्य कर सकते हैं। जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में विवाह के कई लगन बन रहे हैं। 

हालांकि 15 मार्च से 14 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से फिर शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जायेगा और इस दौरान विवाह के कार्य नहीं किये जाएंगे। इसलिए अगर आप शादी-विवाह करना चाहते हैं तो 15 जनवरी से अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं।

जनवरी में विवाह के मुहूर्त।  

15 जनवरी 2023 दिन रविवार, 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार, 18 जनवरी दिन बुधवार, 19 जनवरी दिन गुरुवार, 25 जनवरी दिन बुधवार, 26 जनवरी दिन गुरुवार, 27 जनवरी 2023 दिन शुक्रवार, 30 जनवरी 2023 दिन सोमवार और 31 जनवरी 2023 दिन मंगलवार। 

फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त। 

6 फरवरी 2023 दिन सोमवार, 7 फरवरी 2023 दिन मंगलवार, 8 फरवरी 2023 दिन बुधवार,  9 फरवरी 2023 दिन गुरुवार, 10 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार, 12 फरवरी 2023दिन रविवार, 13 फरवरी 2023 दिन सोमवार, 14 फरवरी 2023 दिन मंगलवार, 15 फरवरी 2023 दिन बुधवार, 17 फरवरी 2023 दिन शुक्रवार, 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार, 23 फरवरी 2023 दिन गुरुवार और 28 फरवरी 2023 दिन मंगलवार। 

मार्च महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त। 

1 मार्च 2023 दिन बुधवार, 5 मार्च 2023 दिन रविवार, 6 मार्च 2023 दिन सोमवार, 9 मार्च 2023 दिन गुरुवार, 11 मार्च 2023 दिन शनिवार और 13 मार्च 2023 दिन सोमवार। 

0 comments:

Post a Comment