यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, देवरिया समेत 24 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के लखनऊ, बाराबंकी, देवरिया समेत 24 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया हैं। इन जिलों के लोगों को ठंड और कोहरे से सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार अगले 24 घंटों तक उत्तर प्रदेश के लोगों को ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। कई जिलों में चल रही बर्फीली हवाओं से यहां के तापमान में गिरावट आई हैं। जिससे इन जिलों में कनकनी और ठिठुरन बढ़ गई हैं। 

आपको बता दें की पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से इस समय पूरा उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में हैं। कई जिलों में तापमान पांच डिग्री से निचे चला गया हैं। जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई हैं। 

इन जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट। 

लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, हापुड़, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, कासगंज, सुल्तानपुर, अयोध्या,आजमगढ़, मऊ, बलिया, सीतापुर, हरदोई,  अंबेडकर नगर, अमरोहा, संभल, बदायूं, प्रतापगढ़,  कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, अमेठी, मुजफ्फरनगर और संभल में कोल्ड-डे का अलर्ट 

0 comments:

Post a Comment