खबर के अनुसार जननायक र्कपुरी ठाकुर पिछड़ा/अतिपिछड़ा कल्याण छात्रावास, नवादा में इस रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। इस मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक, पीजी, एमबीए, आईटीआई, डिप्लोमा पास युवाओं को इंटरव्यू के आधार पर नौकरी दी जाएगी।
बता दें की इस रोजगार मेला में एचआर मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउन्टेन्ट, सुपरवाईजर, टीम लीडर, स्टोरकीपर, सिक्युरिटि गार्ड, हाउस किपिंग पुरुष एवं महिला, सेल्स एग्जीक्यूटिभ पुरुष एवं महिला आदि के पदों पर बड़ी संख्या में भर्ती की जाएगी।
अगर आप इन पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो आप 17 जनवरी 2023 और 18 जनवरी 2023 को सुबह 11:00 बजे से 4:00 बजे तक जॉब कैंप के प्रांगण में पहुंच कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

0 comments:
Post a Comment