पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर समेत 10 शहरों में प्रॉपर्टी सर्वे का काम पूरा

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर समेत 10 शहरों में प्रॉपर्टी सर्वे का काम पूरा कर लिया गया हैं। जबकि पांच शहरों में यह काम अंतिम चरण में हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के 261 शहरों में जीआइएस (भोगौलिक सूचना तंत्र) मैपिंग और प्रॉपर्टी सर्वे का काम होना है। इस काम को पूरा होने के बाद शहर का डिजिटल नक्शा तैयार किया जायेगा। साथ ही साथ इस सर्वे के द्वारा सरकार के पास निजी, सरकारी व व्यावसायिक मकानों का पूरा डाटा मौजूद होगा।

बता दें की बिहार के पूर्णिया, भागलपुर, नवादा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, कटिहार, किशनगंज,  मुंगेर और जमालपुर में प्रॉपर्टी सर्वे का काम पूरा कर लिया गया हैं। वहीं बेगूसराय, सासाराम, डालमिया नगर, गया और औरंगाबाद में सर्वे का काम अंतिम चरण में हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार पटना समेत 42 शहरों में प्रॉपर्टी सर्वे के लिए एजेंसी के चयन की प्रक्रिया जारी है। वहीं 28 शहरों में सर्वे का काम किया जा रहा हैं। सरकार ने एजेंसी को इसी साल सभी शहरों में सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

0 comments:

Post a Comment