मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 4 शहरों में Jio की 5G सर्विस फ्री

न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 4 शहरों में जियो की 5G सर्विस शुरू हो गई हैं। जियो उपभोक्ता बिना किसी अतरिक्त रिचार्ज के जियो 5G सर्विस का फ्री में आनंद उठा सकते हैं।

खबर के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में सबसे पहले 29 दिसंबर 2022 को जियो की 5G सर्विस को लॉन्च किया गया था। उसके बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर और ग्वालियर में 6 जनवरी 2023 को जियो की 5G सर्विस लॉन्च की गई हैं। 

बता दें की इन शहरों में जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जा रहा हैं। जिन यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर का आमंत्रण मिला हैं वो यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त रिसर्च के 1 जीबीपीएस हाईस्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार जियो मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी बहुत जल्द 5G सर्विस शुरू करेगा। रिलांयस जियो दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर और  हर कस्बे में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

0 comments:

Post a Comment