घर की छत पर लगाए सोलर प्लेट, मिलेगी 40% की छूट

न्यूज डेस्क: घरों में सोलर एनर्जी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार के द्वारा भी सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा हैं। ताकि लोग अपने घर की छत पर सोलर प्लेट लगाकर बिजली के खपत को कम कर सकें।

खबर के अनुसार घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर करीब 25 साल तक बिजली के बिल से छुटकारा पा सकते है। अगर आप अपने छत पर सोलर पैनल लगाना चाहते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें की उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में सोलर पैनल लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और पार्षदों के जरिए हर वार्ड में लोगों के घर पर सोलर प्लांट लगवाए जाएंगे। घर और प्रतिष्ठान पर सोलर प्लांट लगाने पर सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन : उपभोक्ताओं को ऑन ग्रिड सोलर रुफटाप के लिये नेशनल पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर  जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन करना करना होगा। आवेदन करने के बाद घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।

0 comments:

Post a Comment