वाराणसी, जोधपुर, अजमेर, किशनगंज से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

न्यूज डेस्क: रेलवे के द्वारा वाराणसी, जोधपुर, अजमेर, किशनगंज से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से इन ट्रेनों के परिचालन को रद्द कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार रेलवे ने इन ट्रेनों के अलावे कई ट्रेनों के मार्ग में परिचालन किये हैं। इसलिए अलग आप इस रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर अपनी ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें। 

वाराणसी, जोधपुर, अजमेर, किशनगंज से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द?

वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 09, 11, 16, 18 और 21 जनवरी को रद्द रहेगी। 

जोधपुर-वाराणसी मरुधर एक्सप्रेस 09, 12, 16 और 19 जनवरी को निरस्त रहेगी। 

किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज 06, 08, 10, 13, 15 व 17 जनवरी को रद्द रहेगी। 

अजमेर-किशनगंज 09, 10, 12, 16, 17 और 19 जनवरी को निरस्त कर दिया गया हैं।

सुलतानपुर होकर चलने वाली वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस 10, 13, 17 व 20 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं वापसी में जोधपुर-वाराणसी सिटी 08, 10, 15, 17 और 20 जनवरी को रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment