मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल स्टेशन पर 16 जनवरी से 24 जनवरी तक प्रीएनआई/एनआई का काम किया जायेगा। जिसके कारण मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से गुजरने वाली 4 ट्रेने रद्द कर दी गई हैं। 

खबर के अनुसार रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव कर दिए हैं। वहीं कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया हैं। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सकें। 

आपको बता दें की फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल स्टेशन पर प्रीएनआई/एनआई काम कार्य को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने/खुलने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई। इसलिए आप यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक कर लें।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द। 

ट्रेन नंबर 04651 : जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 17, 20, 22 एवं 24 जनवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 04652 : अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस 15, 18, 20, 22 एवं 25 जनवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 04653 : न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल 20 जनवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन नंबर 04654 : अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल 18 जनवरी को रद्द रहेगी।

0 comments:

Post a Comment