बिहार में युवाओं को बिना ब्याज 4 लाख का लोन देती हैं सरकार

Patna News : बिहार में युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 4 लाख का लोन दिया जाता हैं। खबर के अनुसार बिहार के युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सरकार के द्वारा यह योजना शुरू की गई हैं। इस योजना का लाभ लेकर युवा आगे की पढ़ाई कर सकते हैं।

खबर के अनुसार अगर आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं और आप 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत आपको चार लाख तक का लोन मिल जायेगा। 

आपको बता दें की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेकर आप बीएससी नर्सिंग, बीएससी, बीकॉम, बीए, डिप्लोमा, बीसीए, एग्रीकल्चर, बीबीए, बीटेक, बीई, मेडिकल, बीफार्मा, एमटेक, एमबीए समेत अन्य कई तरह के कोर्स की पढ़ाई कर सकते हैं।

अगर आप बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते है तो इसके लिए आपको बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए। वहीं आवेदक जिस शिक्षण संस्थान में भी पढ़ रहा हो वह राज्य सरकार या केन्द्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट : https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/

0 comments:

Post a Comment