खबर के अनुसार एयरटेल के उपभोक्ता बिना किसी अतरिक्त रिचार्ज के 5G सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं क्रमवार ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। इसको लेकर कंपनी के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।
आपको बता दें की एयरटेल के उपभोक्ता अपने 5G स्मार्टफोन पर इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। 5G इंटरनेट 4जी स्पीड से 20 से 30 गुणा अधिक गति के साथ चलेगी। प्रदेश के अन्य शहरों में भी बहुत जल्द 5G सर्विस को शुरू किया जायेगा।
रांची के इन इलाकों में 5G सर्विस।
रांची रेलवे स्टेशन, मेन रोड, हिनू चौक, हरमू, पिस्का मोड़, कांटा टोली, राजेंद्र चौक, फिरायालाल चौक, लालपुर,दीपा टोली, खेलगांव, बूटी मोड़।
जमशेदपुर के इन इलाकों में 5G सर्विस।
टाटानगर रेलवे स्टेशन, साकची मार्केट, बिष्टुपुर, टेल्को कॉलोनी, पीएम मॉल, भुवनेश्वरी मंदिर एरिया, मानगो-डिमना रोड, सोनारी, कदमा।

0 comments:
Post a Comment