बिहार में अगले 5 दिन पड़ेगी भीषण ठंड, इन 19 जिलों में अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में अगले पांच दिन भीषण ठंड पड़ने की आशंका हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हैं तथा लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 

खबर के अनुसार पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फवारी के असर से बिहार में ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

बता दें की मौसम विभाग ने बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर,  अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, सिवान, मधेपुरा में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने बिहार के इन जिलों में रहने वाले लोगों को शीतलहर और कोहरे से सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। खास कर वाहन चलाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया हैं। अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी।

0 comments:

Post a Comment