रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेल लाइन पर गौतम स्थान-मांझी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जायेगा। जिसके कारण इन ट्रेनों का परिचालन 15 जनवरी से 17 जनवरी तक नहीं किया जायेगा।
वहीं इन ट्रेनों के अलावे कई ट्रेनों को रोककर चलाया जायेगा। जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किये जाएंगे। इसलिए अगर आप इस रूट से यात्रा करने वाले हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर अपने ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें।
सीवान, छपरा, गोरखपुर, वाराणसी से चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द?
ट्रेन नंबर 05135 : छपरा-औड़िहार यात्री गाड़ी 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05136 :औड़िहार-छपरा यात्री गाड़ी 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05446 : छपरा-वाराणसी सिटी यात्री ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05445 : वाराणसी सिटी-छपरा यात्री ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05156 : सीवान-छपरा ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05145 : छपरा-सीवान ट्रेन 17 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
ट्रेन नंबर 05153 : सीवान-नकहा जंगल(गोरखपुर) ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 05154 : नकहा जंगल(गोरखपुर)-सीवान ट्रेन 17 जनवरी तक रद्द रहेगी।

0 comments:
Post a Comment