खबर के अनुसार रिलायंस जियो के द्वारा राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में 5G सर्विस उपलब्ध कराई जाएगी। जियो के उपभोक्ता बिना किसी अतरिक्त चार्ज के यहां 5G सेवा का आनंद उठा सकेंगे। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
आपको बता दें की 5G सुविधा देने के लिए जियो के द्वारा जयपुर और जोधपुर में अब तक 1387 टावर को 5G से लैस कर दिया गया है। पहले चरण में राजस्थान के इन तीन शहरों में लोगों को 5G इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके बाद दूसरा चरण शुरू किया जायेगा।
वहीं दूसरे चरण में अजमेर, कोटा, उदयपुर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा शहर भी 5G सेवा से जुड़ेंगे। इसको लेकर रिलांयस जियो के द्वारा तैयारी की जा रही हैं। जियो वेलकम ऑफर के तहत ग्राहकों को 5G की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

0 comments:
Post a Comment