खबर के अनुसार भारत में जियो की 5G सर्विस अब 72 शहरों तक पहुंच गई है। ग्वालियर और जबलपुर के लोग भी आज यानि की 6 जनवरी से बिना किसी अतरिक्त रिचार्ज के जियो 5G सर्विस का आनंद उठा सकते हैं। इसके लेकर निर्देश जारी किये गए हैं।
आपको बता दें की जियो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें ग्वालियर और जबलपुर में True 5G शुरू करते हुए खुशी हो रही है। बहुत जल्द अन्य शहरों में भी जियो की 5G सर्विस शुरू की जाएगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर और जबलपुर के उपभोक्ताओं को आज से बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 1 Gbps + स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा का लाभ मिलेगा। इसके लिए कंपनी ग्राहकों को Jio वेलकम ऑफर के लिए आमंत्रित करेगी।

0 comments:
Post a Comment