बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में 611 तरह की दवाएं मिलेगी फ्री

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के पटना, भागलपुर, पूर्णिया सहित सभी जिलों में 611 तरह की दवाएं लोगों को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

खबर के अनुसार बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में पहले 387 तरह की दवाएं मुफ्त में दी जाती थी। लेकिन केंद्र सरकार की नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन के तहत अब इसे बढ़कर 611 कर दिया गया हैं। लोग अब सरकारी अस्पतालों से 611 तरह की दवाएं फ्री में ले सकते हैं। 

आपको बता दें की राज्य के सभी मेडिकल काॅलेज अस्पताल के साथ साथ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जिला (सदर) अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल,  रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 611 तरह की दवाएं लोगों को मुफ्त में मिलेगी।

वहीं प्रदेश के सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्र अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बीआईएमएचएएस की दवाओं की सूची में भी इन दवाओं को शामिल किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment