लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर में जमीन खरीदते समय 7 बातों का रखें ध्यान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर में जमीन की खरीद-बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने के कारण कई लोग जमीन खरीदते समय फर्जीवाड़े का भी शिकार हो रहें हैं। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के इन बड़े शहरों में आये दिन जमीन से संबंधित फर्जीवाड़े की शिकायत यहां के थाने में दर्ज होती हैं। इसलिए आज हम जानने की कोशिश करेंगें कुछ ऐसी बातों के बारें में जिन बातों का ध्यान रखते हुए आप जमीन के फर्जीवाड़े से बच सकते हैं। 

लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर में जमीन खरीदते समय 7 बातों का रखें ध्यान?

1 .यूपी के इन शहरों में अगर आप जमीन खरीद रहें हैं तो आप सबसे पहले जमीन के कागजात की जांच करें। 

2 .आप यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर जमीन की खतौनी को देख सकते हैं और जमीन मालिक का पहचान कर सकते हैं। 

3 .जमीन खरीदने से पहले आप जमीन के लगान रसीद की भी जांच करें। इससे पता चलेगा की जमीन पर कोई टैक्स तो नहीं।

4 .अगर आप कोई कंपनी, बिल्डर या फर्म से जमीन ले रहें हैं तो आप ये पता करें की वो कंपनी, बिल्डर या फर्म रेरा से रजिस्टर है या नहीं। 

5 .अगर कोई कंपनी, बिल्डर या फर्म रेरा से रजिस्टर नहीं हैं तो आप उससे भूलकर भी जमीन की खरीदारी ना करें।

6 .जमीन खरीदने के लिए पैसा देने जा रहे हैं तो आप उससे पहले जमीन का एग्रीमेंट कराएं। इसकी बाद ही पैसों का लेन-देन करें।

7 .जमीन खरीदने से पहले आप किसी सरकारी अमीन से जमीन की नापी जरूर कराएं। बता दें की सरकारी अमीन की नापी कोर्ट में मान्य होती हैं।

0 comments:

Post a Comment