झांसी, कानपुर, वाराणसी समेत 6 जिलों सबसे ज्यादा ठंड

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के झांसी, कानपुर, वाराणसी समेत 6 जिलों में अभी सबसे ज्यादा ठंड हैं। क्यों की इन जिलों का तापमान पांच डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया हैं।

खबर के अनुसार झांसी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ हैं। जबकि फतेहपुर-नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री रहा हैं। वहीं कानपुर नगर में 4.4, अयोध्या और मुजफ्फरनगर में 4.5, वाराणसी में 4.6 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया हैं। 

आपको बता दें की मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के सभी जिलों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई हैं। वहीं कई जिलों में घने कोहरे को लेकर भी सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश के लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा हैं। क्यों की प्रदेश के मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं से यहां के तापमान लगातार कम हो रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment