खबर के अनुसार भोपाल के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने आदेश जारी करते हुए कहा है की भीषण ठंड को देखते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
आपको बता दें की मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोगों को कनकनी और ठिठुरन का सामना कारण पड़ रहा हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए गए हैं।
वहीं इंदौर जिला प्रशासन के द्वारा कड़ाके की ठंड के प्रकोप को देखते हुए 9 जनवरी तक आठवीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल को बंद कर दिया गया है। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment