खबर के अनुसार बिहार कृषि यांत्रिकीकरण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई थी। लेकिन सरकार के द्वारा इसे बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया गया हैं। अब इसके लिए आप 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें की इस योजना के तहत किसानों को रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, थ्रेसर, चैप कटर, पैडी थ्रेसर, सिंचाई पाइप, रीपर कम बाइंडर, पैडी ट्रांसप्लांटर, पैडर ड्रम सीडर, सीड ड्रील समेत अन्य कई तरह के मशीन खरीद पर सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा।
बिहार कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्र की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। वहीं एससी-एसटी के किसानों को कृषि यंत्र की खरीद पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन के लिए वेबसाइट : https://dbtagriculture.bihar.gov.in/

0 comments:
Post a Comment