लखनऊ : यूपी के 8 वक्तियों को मिला पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

लखनऊ : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने पद्म सम्मान पाने वालों वक्तियों की पूरी लिस्ट जारी की हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के 8 व्यक्ति शामिल हैं, जिन्हे सरकार के द्वारा पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहें हैं। हालांकि मुलायम सिंह यादव को (मरणोपरांत) 'पद्म विभूषण' से अलंकृत किया जाएगा।

बता दें की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाली सभी हस्तियों को बधाई दी हैं और कहा है की "आज प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन करता हूँ।

यूपी के 8 वक्तियों को मिला पद्म सम्मान, देखें लिस्ट?

पद्म विभूषण : मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)

पद्म श्री पाने वालों की लिस्ट।

दिलशाद हुसैन- कला

मनोरंजन साहू- मेडिसिन

ऋत्विक सान्याल- कला

राधाचरण गुप्ता- साहित्य और शिक्षा

उमा शंकर पांडेय- सामाजिक कार्य

विश्वनाथ प्रसाद तिवारी- साहित्य और शिक्षा

अरविंद कुमार- साइंस और इंजीनियरिंग

0 comments:

Post a Comment