यूपी के जालौन, कानपुर, झांसी समेत 9 शहरों का पारा 5°C से कम

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के जालौन, कानपुर, झांसी समेत 9 शहरों का पारा 5°C से कम पर पहुंच गया हैं। जिससे यहां के लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा हैं। 

मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फवारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा हैं। 9 से लेकर 13 जनवरी तक तराई क्षेत्रों में और अधिक ठंड बढ़ेगी। 

आपको बता दें की मौसम विभाग ने ठंड के इस प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में शीतलहरी का अलर्ट जारी किया हैं। साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से और ठंड बढ़ने के आसार हैं। 

यूपी के जालौन, कानपुर, झांसी समेत 9 शहरों का पारा 5°C से कम?

जालौन में न्यूनतम तापमान 3°C, कानपुर नगर में 3.2°C, झांसी में 3.9°C, बिजनौर में 4°C, फतेहपुर में 4°C, अयोध्या में 4°C, मुजफ्फरनगर में 4.5°C, वाराणसी में 4.6°C और सोनभद्र में भी न्यूनतम तापमान 4.6°C रिकॉर्ड किया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment