खबर के अनुसार रेलवे अमृत भारत स्टेशन योजना 2023 के तहत आगरा फोर्ट, राजा की मंडी, कोसीकला, ईदगाह, धौलपुर, अछनेरा, होडल, खेड़ली महवा मंडावर, गोवर्धन, फतेहाबाद भूतेश्वर, डीग, फतेहपुर सीकरी, और गोविंदगढ़ स्टेशन को कायाकल्प करेगी।
बता दें की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे इन स्टेशनों पर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराएगी। वेटिंग रूम, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम आदि में मौजूद फर्नीचरों को बेहतर बनाया जायेगा। इन स्टेशनों में रूफटॉप प्लाजा, लंबे प्लेटफॉर्म, सिटी सेंटर आदि का निर्माण होगा।
वहीं इन रेलवे स्टेशनों पर 5-जी कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर रेलवे के द्वारा मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा हैं। बहुत जल्द आगरा मंगल के इन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सभी तरह की आधुनिक सुविधा मिलेगी।

0 comments:
Post a Comment