पटना रूट की 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना रूट की 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को इसकी जानकारी मिल सकें। 

खबर के अनुसार सोनपुर मंडल के सिमरिया स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। जिसके कारण 9 जनवरी से 11 जनवरी तक कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किये गए हैं। इसलिए आप यात्रा से पहले अपने ट्रेनों का शेड्यूल आवश्य चेक करें। 

पटना रूट की 9 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, देखें लिस्ट?

ट्रेन नंबर 13281: आज डिब्रूगढ़-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस बदले मार्ग खगड़िया-सब्दलपुर-मुंगेर-किऊल-मोकामा होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 13106 : बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बदले मार्ग परमानंदपुर-पाटलिपुत्र-पटना-मोकामा के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर 15714 : पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस पटना और राजेंद्र पुल के बीच 40 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 12435 : जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस समस्तीपुर और बरौनी के बीच 30 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी।

ट्रेन नंबर 12568 : पटना-सहरसा एक्सप्रेस 160 मिनट और 11 जनवरी को यह ट्रेन 50 मिनट की देरी से रवाना होगी।

ट्रेन नंबर 5553 : रक्सौल-बेंगलुरु अनारक्षित ट्रेन रविवार दोपहर 2 बजे रक्सौल से रवाना हुई। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर के रास्ते रात 8:10 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंच जाएगी और फिर यहां से ट्रेन रात 11:55 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना होगी।

0 comments:

Post a Comment