Bhagalpur : बिहार में नरम हुए हरी सब्जियों के दाम

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर समेत सभी जिलों में सब्जियों के दाम में गिरावट देखने को मिल रही हैं। राजधानी पटना की सभी मंडी में छीमी 60 से गिरकर 40 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई हैं। जबकि टमाटर, गाजर, बिन्स आदि के दाम में भी कमी आई हैं। 

वहीं भागलपुर की सब्जी मंडी में छीमी, टमाटर बिन्स, गाजर, गोभी आलू के दाम कम हुए हैं। दूकानदार बताते हैं की सब्जी मंडी में लाेकल सब्जी आने के कारण बाजार में इनके दाम कम हुए हैं। इसके दाम में और भी गिरावट होने की सम्भावना हैं।

सब्जी बेचने वाले कारोबारी कहते हैं की बाहर से सब्जी आने पर किराया ज्यादा लगता हैं। जिसके कारण सब्जी के दाम बढ़ जाए हैं। लेकिन लाेकल में किराया कम हाेने से दाम भी कम हो जाते हैं। भागलपुर की मंडी में अभी लोकल सब्जी का आना शुरू हो गया हैं।

भागलपुर में सब्जियों का रेट?

आलू 15 रुपये किलो। 

छिमी 35 रुपये किलो।

टमाटर 15 रुपये किलो। 

गाजर 30 रुपये किलो। 

बिन्स 40 रुपये किलो। 

सीम 20 रुपये किलो। 

गोभी 15 रुपये किलो। 

शिमला मिर्च 40 रुपये किलो। 

0 comments:

Post a Comment