Bihar: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पटना यूनिवर्सिटी ने पीएचडी को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। अगर आप पटना यूनिवर्सिटी से पीएचडी करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
खबर के अनुसार चार सालों के बाद पटना यूनिवर्सिटी में पैट की परीक्षा होने जा रही है। बता दें की पटना यूनिवर्सिटी में पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट) 2023 का आयोजन 25 फरवरी 2023 को किया जायेगा। इसके तहत पीएचडी में प्रवेश दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन: अगर आप पटना यूनिवर्सिटी से पीएचडी करना चाहते हैं तो आप पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन करें। पीएचडी में एडमिशन के लिए पीजी उत्तीर्ण छात्र और नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र दोनों एक साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
आवेदन की तिथि : 6 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक।
आवेदन शुल्क : 1100 रुपया।
आधिकारिक वेबसाइट : https://pup.ac.in/

0 comments:
Post a Comment