सोमवार को करें इस मंत्र का जाप, होगी शिव कृपा

धर्म डेस्क: सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता हैं। इस दिन लोग भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा आराधना करने से इंसान के जीवन पर शिव कृपा बनी रहती हैं और इंसान को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। 

ज्योतिष की मानें तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप सोमवार के दिन उनके कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे जीवन पर भगवान शिव की कृपा होगी और जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही साथ कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी।

शिव गायत्री मंत्र का करें जाप।

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस मंत्र के जाप करने से सुख, समृद्धि तथा एश्वर्य की प्राप्ती होती है तथा इंसान के जीवन पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती हैं। 

महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

बता दें की भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र अकाल मृत्यु की बाधा का खत्म करता हैं। साथ ही साथ शिव कृपा से कुंडली के सारे दोष दूर हो जाते हैं। इसलिए आप सोमवार के दिन इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment